टोंक में दूसरे दिन भी कोहरा, विजिबिलिटी 40 मीटर रही:रुक-रुक कर चल रही ठंडी हवा, बढ़ी सर्दी

टोंक जिले में लगातार दूसरे मंगलवार सुबह मौसम ने लोगों की रफ्तार धीमी कर दी। जिला मुख्यालय सहित कई इलाकों में हल्का से घना कोहरा छाया रहा, हालांकि सोमवार की तुलना में असर कुछ कम रहा। विजिबिलिटी बढ़कर करीब 40 मीटर रही, लेकिन ठंडी हवा और बादलों के कारण दुपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और कामकाजी लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। विजिबिलिटी 40 मीटर, सफर में लगा ज्यादा समय सोमवार की तुलना में विजिबिलिटी करीब दस मीटर बढ़कर लगभग 40 मीटर रही। इसके बावजूद दुपहिया और अन्य वाहन चालकों को धीमी गति से सफर करना पड़ा। स्कूल जाने वाले बच्चों और काम पर निकलने वाले लोगों को तय समय से अधिक वक्त लगा। रुक रुक कर चली हवा, बढ़ी सर्दी मंगलवार को भी रुक रुक कर मध्यम गति से हवा चलती रही। हवा के कारण लोगों को सोमवार की तरह ही ज्यादा सर्दी और गलन महसूस हुई। इससे लोगों ने ऊनी कपड़ों का सहारा लिया और खुले में कम निकलना पसंद किया। तापमान में खास बदलाव नहीं मौसम ठंडक भरा बना रहा। अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार रहे। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरा, बादल और हवा के चलते सुबह और शाम ठंड का असर बना रहा। घरों में रहे लोग, अलाव तापते दिखे कोहरे और ठंड के कारण सोमवार की तरह मंगलवार को भी सुबह के समय लोग कम संख्या में घरों से बाहर निकले। कई इलाकों में लोग सर्दी और गलन से बचने के लिए अलाव तापते नजर आए। अधिकांश लोगों ने फिर से ऊनी कपड़े पहने रखे। मौसम के बार-बार बदलते मिजाज का असर इस साल सर्दी के आखिरी दिनों में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी सर्दी बढ़ रही है तो कभी धूप तेज हो रही है। इससे लोगों की दिनचर्या के साथ-साथ फसलों की ग्रोथ पर भी असर पड़ रहा है। जनवरी में करीब दस दिन ही कड़ाके की सर्दी रही, इसके बाद मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहा। हाल की बारिश के बाद फिर कोहरा तीन दिन पहले जिले के कई हिस्सों में रिमझिम बारिश और बूंदाबांदी हुई थी। इसके दो दिन बाद मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में घना और जिला मुख्यालय पर हल्का कोहरा छाया। इससे लोगों को एक बार फिर सर्दी और गलन का सामना करना पड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *