डूंगरपुर में 2 बाइक में जोरदार टक्कर:1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र के देवसोमनाथ गांव के पास सोमवार रात 2 बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोवड़ा थाने के एएसआई डायालाल पाटीदार ने बताया कि गश्त के दौरान उन्हें देवसोमनाथ गांव के पास दो बाइकों की टक्कर की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां 2 बाइकें क्षतिग्रस्त अवस्था में थीं और 3 युवक सड़क पर घायल पड़े थे। 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई, जिसने तीनों युवकों को डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गडा कुम्भरिया गांव निवासी कपिल रोत के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।
कलारिया निवासी भरत कलासुआ और कपिल कलासुआ गंभीर रूप से घायल हैं और उनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *