टोंक में फिर छाये बादल, शीतलहर भी चली:मावठ होने के आसार, ठंड से कंपकंपाए लोग

टोंक में जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण हिस्सों में गुरुवार को एक बार फिर बादल छाये। साथ ही खासकर ग्रामीण इलाकों में शीतलहर भी चली। हालांकि आज कोहरे का असर कम देखा गया। ठंडी हवा चलने से लोग परेशान रहे। कई जगह अलाव भी तापते नजर आए।
वहीं सुबह के समय जरूरी कार्य से बाहर निकले दुपहिया वाहन चालकों को काफी परेशान होना पड़ा। सूर्यदेव भी अधिकांश समय बादलों में छुपा रहा। इसके चलते लोग धूप को तरसते दिखाई दिए। इस गलन और शीतलहर के चलते न्यूनतम तापमान भी बुधवार की तरह आज भी 10 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम तापमान भी कल की तरह 20 डिग्री रहा। ज्ञात रहे कि इस साल करीब एक माह से सर्दी का मौसम बना हुआ है, लेकिन 4 दिन से मौसम में गलन बढ़ी हुई है। इसके चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही। लोग सुबह के समय जरूरी कार्यो से ही घरों के बाहर आ-जा रहे हैं। सुबह 11 बजे तक भी सूर्य के ठीक से दर्शन नहीं हो रहे है। अभी भी बादल छाये होने से लोग कड़क धूप के लिए तरस रहे है। इसके चलते लोग सर्दी से बचाव करते दिख रहे है। कई जगह अलाव जलाते लोग दिख रहे है। शीतलहर के चलते सबसे ज्यादा परेशानी दुपहिया वाहन चालकों को हो रही है। मावठ होने के आसार
आज बादल घने होने से एक बार फिर मावठ होने के आसार बने हुए है। मावठ होती है तो रबी की फसलों को काफी फायदा होगा। उन्हे नाइट्रोजन युक्त पानी मिलेगा। इससे किसानों के सिंचाई में खर्च होने वाले रुपये की बचत होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *