टोंक में बदला मौसम, जिले में हुई बारिश:खेतों में भरा पानी, बाजरे और मूंग की फसलें खराब

टोंक में करीब एक सप्ताह बाद अच्छी बारिश हुई। जिला मुख्यालय समेत कई जगहों पर तेज और हल्की गति से बारिश दर्ज की गई। जिला मुख्यालय समेत कई जगहों पर तेज और हल्की गति से बारिश दर्ज की गई। इसके चलते सड़कों पर पानी भर गया। तापमान में भी गिरावट हो गई, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। हालांकि बारिश होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित भी हुई। खासकर से दुपहिया वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा। इसके साथ ही नासिरदा क्षेत्र में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक 37 एमएम बारिश हुई। इससे खेतों में कटी पड़ी बाजरे, उड़द मूंग आदि की फसल खराब हो गई। बांध में बढ़ी आवक, शाम को खोले गए दो गेट भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ समेत भराव क्षेत्रों में हुई बारिश से बीसलपुर बांध में पानी की आवक बढ़ गई। इसके चलते शुक्रवार शाम 5 बजे गेट नंबर 9 और 10 को दो-दो मीटर खोल दिया गया। दोनों गेटों से प्रति सेकंड 12,020 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। पहले भी कई बार खोले गए गेट जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई को पहली बार बांध का एक गेट खोला गया था। इसके बाद तीन बार 6 गेट तक और एक बार 8 गेट खोलकर पानी छोड़ा गया था। तब बनास नदी में तेज बहाव देखने को मिला था। फिर धीरे धीरे पानी की आवक बांध में कम होने से एक एक करके गेट बंद करते गए। बता दे की 12 सितंबर सुबह दस बजे बाद एक गेट से ही पानी निकासी की जा रही थी, यानी 2 गेट खोल रखे थे। लेकिन पानी की आवक कम पड़ने पर एक गेट से ही पानी निकासी की जा रही थी। इस गेट को शुरू में एक मीटर खोल रखा था, लेकिन पानी की आवक नहीं बढ़ने से इसे तीन दिन पहले आधा मीटर कर दिया था। अब हालात फिर बदले, निकासी होगी नियंत्रित बीसलपुर बांध परियोजना के AEN दिनेश बैरवा ने बताया कि करीब एक सप्ताह बाद आज फिर एक और गेट खोला गया है। अब दो गेटों से पानी छोड़ा जा रहा है। आवक के हिसाब से पानी की निकासी कम-ज्यादा की जा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *