टोंक में बीसलपुर बांध से पानी निकासी बढ़ाई:शहर में रिमझिम, गांवों में तेज बारिश से खेतों में पानी भरा; तापमान में गिरावट

जिले में एक बार फिर रविवार देर रात को कई तेज तो कई हल्की बारिश हुई है ऐसे में सड़कों में पानी बहा। कई जगह खेतों में पानी भर गया। इसके चलते अब किसानों को रबी फसल की बुवाई के लिए देरी होगी। सोमवार को भी कई जगह हल्की बारिश हो रही है। तेज बारिश होने के भी आसार बने हुए हैं। बांध से पानी निकासी बढ़ाई उधर, बीसलपुर बांध में भी पानी की आवक बढ़ने से बांध से पानी निकासी बढ़ा दी है। बांध के गेट को एक मीटर खोलकर फिर से एक मीटर कर दिया है। आज सुबह 6 बजे बांध को एक मीटर खोलकर प्रति सेकेंड 6010 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। इससे बनास नदी में भी जल स्तर बढ़ गया है। बनास नदी के कई रपटों पर पानी बढ़ गया है ऐसे में अब वहां से गुजरना जानलेवा साबित हो सकता है। फिर से रपट बहने की दुर्घटना हो सकती है। तापमान में गिरावट इस बदले मौसम के चलते मौसम सुहाना हो गया। तापमान में गिरावट आ गई। आज सुबह 7 बजे भी अधिकतम तापमान 25 डिग्री बना हुआ था। वहीं दोपहर को भी अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी अब मौसम बारिश का होने से आने वाले समय में गिरने के आसार है। मौसम में हुए बदलाव से लोगों को भी गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। 24 घंटे में ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। ढाई माह से पानी निकासी जारी उधर बीसलपुर बांध से भी सोमवार को भी रिकॉर्ड तोड़ ढाई माह से पानी निकासी जारी है। आज सुबह 6 बजे ही बांध के गेट को आधा मीटर से बढ़ाकर एक मीटर खोलकर प्रति सेकंड 6010 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। जबकि रविवार रात दस बजे .25 मीटर से बढ़ाकर आधा मीटर खोल दिया था। बांध में पानी की आवक बीती रात से लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अब आज और बढ़ने के आसार है।ऐसे में यह गेट ओर ज्यादा खोलकर पानी निकासी बढ़ाई जा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *