उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने काम में लापरवाही को लेकर दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है। एसपी गोयल ने सुखेर थाने के एएसआई सुनील बिश्नोई और प्रतापनगर थाने के हैड कॉन्स्टेबल अमरसिंह को लाइन हाजिर किया है। ड्यूटी में लापरवाही के चलते कार्रवाई की गई है। तीन दिन पहले भी 3 सितंबर को शहर से सटे नाई थाने के सीआई लीलाराम व ललित कुमार को लाइन हाजिर किया गया था। इसके दूसरे ही दिन दोनों को सस्पेंड कर दिया था। इन दोनों पर आदिवासियों को धमकाकर 4 बीघा जमीन हड़पने के आरोप लगे थे। 18 सितंबर को सुनील बिश्नोई को हटाया था
एसपी योगेश गोयल ने आरडीएक्स क्लब में मारपीट प्रकरण में लापरवाही पर सुखेर थाने के एएसआई सुनील बिश्नोई को 18 सितंबर 2025 को हटाया था। उन्हें यहां से हटाकर डीएसपी आफिस वेस्ट में अटैच किया था। जबाव मांगने के साथ इनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई थी। बता दें, आरडीएक्स क्लब एंड बार में 6 ग्राहकों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।


