टोंक में महिलाओं के मुकाबले 22 हजार पुरुष ज्यादा:पंचायतों में 8.21 लाख वोटर्स, पंचायतीराज चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इसमें 8 लाख 21 हजार 768 मतदाता मतदान करेंगे। इसमें महिलाओं के मुकाबले पुरुष मतदाता 22 हजार ज्यादा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) रामरतन सौंकरिया ने बताया- मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण, संदर्भ तिथि 1 जनवरी 2025 के आधार पर तैयार करवाई गई। विधानसभा की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 7 जनवरी 2025 को किया गया था। इसे डेटाबेस के आधार पर तैयार किया गया है। इस कार्यकम के तहत 29 जनवरी 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था। जिसमें जिले की समस्त पंचायत समितियों में कुल मतदाताओं की संख्या 8 लाख 21 हजार 479 थी। 8.21 लाख से ज्यादा वोटर्स सौंकरिया ने बताया- आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 30 जनवरी 2026 से 7 फरवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त कि, गए। इस अवधि में जिले में 29 हजार 545 प्रपत्र-1 तथा 29 हजार 256 फॉर्म-2 प्राप्त हुए। समस्त दावे-आपत्तियों का निस्तारण निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जाकर 25 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन किया गया। इस प्रकार जिले में अंतिम मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 8 लाख 21 हजार 768 है, जिनमें पुरूष 4 लाख 21 हजार 788 तथा महिला 3 लाख 99 हजार 980 है। पढ़ें ये खबर भी… पंचायत चुनाव से पहले आपके नाम जरूरी चिट्ठी:जिस सरपंच को वोट दिया, क्या वे दूर कर पाए आपकी समस्याएं, दैनिक भास्कर एप पर बताएं अपनी राय राम-राम सा इस चिट्ठी को ध्यान से पढ़िएगा, क्योंकि ये आपके लिए बेहद जरूरी है। (पढ़ें पूरी खबर) मुख्यमंत्री ने की सरपंच सर्वे की लॉन्चिंग: आपकी उम्मीदों पर कितना खरे उतरे सरपंच, पांच मुद्दों पर दीजिए नंबर, दैनिक भास्कर एप का सबसे बड़ा सर्वे पंचायत चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप पर 23 फरवरी से राजस्थान के सबसे बड़े सरपंच सर्वे की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसकी लॉन्चिंग की। राजस्थान में छह साल बाद पंचायत राज चुनाव (प्रस्तावित) होने जा रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *