राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी। पाली जिले की 09 पंचायतों में कुल 10 लाख 93 हजार 16 मतदाता है। जिनमें 5 लाख 66 हजार 144 पुरुष, 5 लाख 26 हजार 867 महिला और 05 ट्रांसजेंडर मतदाता है। प्रारूप प्रकाशन के बाद फाइनल मतदाता सूची जारी करने पर जिले भर में 10473 मतदाता बढ़े। जिला निर्वाचन अधिकारी एलएन मंत्री ने बताया कि 29 जनवरी 2026 को मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन किया गया। उस दौरान जिले में कुल 10 लाख 82 हजार 543 मतदाता थे। 5 लाख 62 हजार 426 पुरुष, 5 लाख 20 हजार 113 महिला और 04 ट्रांसजेंडर मतदाता थे। प्रारूप प्रकाशन के बाद प्रपत्र 1 से 3 में दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित की गई। 29 जनवरी से 16 फरवरी तक प्राप्त आवेदनों के निस्तारण उपरान्त बुधवार को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया गया। अब पाली जिले में 09 पंचायत समितियों में कुल 10 लाख 93 हजार 16 मतदाता है। जिनमें 5 लाख 66 हजार 144 पुरुष, 5 लाख 26 हजार 867 महिला और 05 ट्रांसजेंडर मतदाता है। इस तरह 10 हजार 473 मतदाता फाइनल वोटर लिस्ट में बढ़े है। देखिए- पूरी लिस्ट
पाली जिले में बगड़ी नगर, बाली, देसूरी, मारवाड़ जंक्शन, पाली, रानी स्टेशन, रोहट, सोजत और सुमेरपुर 09 पंचायतें है। जिनमें 303 ग्राम पंचायत है। जिनमें कुल 2931 वार्ड और 1170 पोलिंग स्टेशन है। पढ़ें ये खबर भी… पंचायत चुनाव से पहले आपके नाम जरूरी चिट्ठी:जिस सरपंच को वोट दिया, क्या वे दूर कर पाए आपकी समस्याएं, दैनिक भास्कर एप पर बताएं अपनी राय राम-राम सा इस चिट्ठी को ध्यान से पढ़िएगा, क्योंकि ये आपके लिए बेहद जरूरी है। (पढ़ें पूरी खबर) मुख्यमंत्री ने की सरपंच सर्वे की लॉन्चिंग: आपकी उम्मीदों पर कितना खरे उतरे सरपंच, पांच मुद्दों पर दीजिए नंबर, दैनिक भास्कर एप का सबसे बड़ा सर्वे पंचायत चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप पर 23 फरवरी से राजस्थान के सबसे बड़े सरपंच सर्वे की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसकी लॉन्चिंग की। राजस्थान में छह साल बाद पंचायत राज चुनाव (प्रस्तावित) होने जा रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)


