टोंक में सर्दी से मिली राहत:कोहरा और गलन में कमी आने से बढ़ा तापमान

टोंक में जिला मुख्यालय समेत जिले के अधिकांश इलाकों में 9वें दिन रविवार को मौसम बदला नजर आया। सुबह से ही अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा। इसके चलते सुबह से ही सूर्य नजर आया। ऐसे में लोगों को सर्दी, गलन और शीतलहर से काफी राहत मिली। सूर्य निकलने से तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। सूर्य निकलने से कोहरे का असर नहीं देखा गया। इससे आमजन समेत वाहन चालकों को काफी राहत मिली है। वाहनों की गति भी गत दिनों के मुकाबले थोड़ी तेज दिखाई दी। सूर्य निकलने से जिले में आज अधिकतम तापमान भी बीते 24 घंटे में 2 डिग्री बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी पिछले 24 घंटे में 2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 13 डिग्री सेल्सियस रहा है। ऐसे में गत दिनों के मुकाबले सर्दी थोड़ी कम महसूस हुई है। ठिठुरन से मिली राहत
खेतीबाड़ी को लेकर रात में खेतों में सोने वाले किसानों के लिए सूर्य के दर्शन सर्दी से राहत पाने के लिए काफी मददगार साबित होंगे। जयपुर-कोटा फोरलेन समेत अन्य व्यस्ततम सड़कों से गुजरने वालों वाहन चालकों, यात्रियों को भी ठिठुरन से काफी राहत मिली है। फसलों के लिए धूप भी जरूरी
करीब 20 दिन से कोहरे, गलन और शीतलहर का असर ज्यादा रहा। इस दौरान बारिश भी हुई। यह फसलों के लिए अमृत का काम कर गई। दो दिन पहले न्यूनतम तापमान इकाई संख्या में पहुंच गया था। शीतलहर भी धीरे धीरे बढ़ रही थी। ऐसे में फ़सले शीतलहर, पाले की चपेट में आने की संभावना बढ़ती जा रही है। किसानों की चिंता बढ़ती जा रही थी। अब सूर्य निकलने से किसानों को यह चिंता काफी हद तक दूर हो गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *