धौलपुर में रविवार की सुबह सबसे सर्द रही:न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री दर्ज, ठंडी हवाएं चलने से लोगों की बढ़ी परेशानी

धौलपुर में रविवार सुबह की शुरुआत भी कोहरे के साथ हुई। जिले में धीरे-धीरे कोहरा छंटने के साथ ही धूप नजर आने लगी। पिछले 5 दिनों में रविवार की सुबह सबसे सर्द रही। शनिवार के मुकाबले रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री दर्ज किया गया। जो शनिवार के मुकाबले 1.3 डिग्री कम है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रोज की तरह रविवार को भी सर्द हवाओं ने लोगों को फिर सर्दी का एहसास कराया। 10 बजे तक मौसम साफ हो चुका था, लेकिन इसके बाद ठंडी हवाओं चलने से ठंड का एहसास कम नहीं हुआ। कोहरे के बाद खिली धूप फसलों के लिए वरदान के रूप में देखी जा रही है। किसानों के मुताबिक रात के समय कोहरे के रूप में गिरने वाली ओस की बूंदें गेहूं और जौ की फसल के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। वहीं कोहरे के बाद निकलने वाली धूप से पौधों के बढ़ने में मदद मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में सर्दी अपने तेवर और तीखे कर सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *