टोंक में 17 नए थाना प्रभारी लगाए, दस एसआई बदले:SP राजेश कुमार मीना ने किया बड़ा बदलाव, अधिकांश दूसरी रेंज से आए सीआई

जिले के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी राजेश कुमार मीना ने 17 थाना अधिकारियों के तबादले किए है। इनमें नए थाना प्रभारी लगा दिए है। ये सभी इंस्पेक्टर है। इसे लेकर शुक्रवार देर शाम आदेश जारी ​किए गए थे। नए थाना प्रभारी ज्यादातर अन्य रेंज से आए है। ये पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे। इनके अलावा दस सब इंस्पेक्टरों के भी तबादले किए है। इन पुलिस अधिकारियों को दी गई पोस्टिंग SP राजेश कुमार मीना ने बताया कि पुलिस इंस्पेक्टर हीरालाल को दतवास, रामसिंह को मेहंदवास, रघुवीरसिंह को पीपलू, घासीराम को निवाई, सुरजीत सिंह को साइबर पुलिस थाना, गजेंद्र सिंह को मानव तस्करी विरोधी यूनिट प्रभारी, गोपाल को डिग्गी, राजेंद्र प्रसाद को झिराना, राजकुमार को अलीगढ़, मुकेश को मोर, ओम कंवर को महिला थाना टोंक,नेकी राम को नासिरदा,अंकेश कुमार को टोडारायसिंह, प्रीति को पचेवर,बाबू लाल को नगरफोर्ट,रविश को लांबाहरिसिंह लगाया है। 10 एसआई को भी बदला SP राजेश कुमार मीना ने बताया कि ओमप्रकाश को मेहंदवास से डीएसटी प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा निरमा कुमारी को महिला थाना प्रभारी से थाना सदर, घासी लाल को सौंप थाना प्रभारी से थाना यूनिट्स मिट्ठू लाल को नगरफोर्ट थाना प्रभारी से कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसन्धान सैल,पवन कुमार को अलीगढ़ थाना प्रभारी से मालपुरा थाना, हरिमन को झिराना थाना प्रभारी से ग़ुंसी पुलिस चौकी थाना निवाई सदर, कालूराम को दतवास थाना प्रभारी से यातायात शाखा टोंक प्रभारी,राजकुमार को लांबाहरिसिंह थाना प्रभारी से अपराध शाखा कार्यालय, शिवजी लाल को थाना प्रभारी नासिरदा से थाना देवली और देवेंद्र सिंह को पीपलू थाना प्रभारी से कोतवाली टोंक में लगाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *