सदर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश दबोचा:10 मामलों में वांछित आरोपी देसी पिस्टल, 7 कारतूस सहित गिरफ्तार

धौलपुर की सदर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने उसे चांदपुर सैयद के पास बाड़ी रोड से पकड़ा, जहां वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोनू पुत्र संतोष (23) निवासी धोबी पाड़ा बसेड़ी, थाना बसेड़ी, जिला धौलपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ धौलपुर, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर और दौसा जिलों के विभिन्न थानों में करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा और वृत्ताधिकारी कृष्णराज जांगिड़ के पर्यवेक्षण में इसे अंजाम दिया गया। थानाधिकारी महेश मीणा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रयास सोम और उनकी टीम ने आरोपी मोनू को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, वह वहां किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में खड़ा था। पुलिस ने मोनू के कब्जे से एक देशी पिस्टल और सात जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। उसके खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 03 (1) और 25 (1) (ए) के तहत प्रकरण संख्या 445/2025 दर्ज किया गया है। पुलिस अवैध हथियार और कारतूसों के स्रोत के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *