टोंक में 415 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र:मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में नहीं आए प्रभारी मंत्री

टोंक में जिला मुख्यालय स्थित कृषि ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें 400 से ज्यादा को नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर निवाई क्षेत्र के विधायक रामसहाय वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया।
पहले इस कार्यक्रम में ऊर्जा और प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर को मुख्य अतिथि के रूप में आना था, लेकिन वो नहीं आ पाए। कार्यक्रम में निवाई विधायक वर्मा ने नवनियुक्त 415 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। साथ ही उन्हें उनके नए कार्यक्षेत्र में सफलता की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस मौके पर कहा कि यह उत्सव प्रदेश सरकार की युवाओं को सशक्त बनाने और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। इस मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ और यह आयोजन युवाओं के सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। किस विभाग में कितने को मिली नियुक्ति
सबसे ज्यादा नियुक्ति चिकित्सा विभाग में 181 को दिया गया। इसके अलावा वित्त विभाग में कनिष्ठ लेखाकार के 123 पद पर, गृह विभाग में कॉन्स्टेबल के 103 पद पर और राजस्व विभाग में राजस्व लेखाकार के 3 पदों पर और शिक्षा विभाग में 5 पदों पर नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *