टोंक में 50 किलो पॉलीथिन कैरीबैग जब्त:नगर परिषद का विशेष अभियान; जुर्माना भी वसूला, कार्रवाई से मचा हड़कंप

टोंक शहर में सोमवार को सिंगल यूज प्लास्टिक के पॉलीथिन कैरीबैग के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम ने 50 किलो थैलियां बरामद की। कार्रवाई से शहर के बाजार में हड़कंप मच गया। प्लास्टिक की थैलियां पाए जाने पर जुर्माना भी लगाया गया। नगर परिषद की ओर से आयुक्त धर्मपाल जाट के निर्देशानुसार पॉलीथिन कैरीबैग जब्ती का विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत परिषद परिषद टीम ने शहर के मुख्य बाजार में कार्रवाई की। टीम ने कपड़े के थैले तथा कागज के पैकेट उपयोग करने वाले दुकानदारों की सराहना भी की। साथ ही अन्य व्यापारियों से भी पॉलीथिन कैरीबैग का उपयोग न करने की समझाइश की। कपड़े के थैले एवं कागज के पैकेट को प्रोत्साहित करने की अपील की गई। नगर परिषद ने मुख्य बाजार एवं अन्य स्थानों में संचालित दुकानों, प्रतिष्ठानों आदि से सिंगल यूज प्लास्टिक आइटम के उत्पादन, संग्रहण वितरण, बिक्री एवं उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए आयुक्त धर्मपाल जाट ने टीम गठित की। इसमें राजस्व अधिकारी अभिषेक शर्मा, राजेश मीणा, सहायक राजस्व अधिकारी सौरभ गर्ग, मुकेश मीणा, नरेन्द्र कुमार जैन, मोहम्मद आदिल, दीपक, मेहमूद एवं रवि शामिल किए गए। इस टीम ने आज शहर के मुख्य बाजारों में दुकानों पर पहुंचकर 50 किलो प्लास्टिक कैरी बैग्स, प्लास्टिक डिस्पोजल व अन्य प्लास्टिक उत्पादक जब्त किए। साथ ही जुर्माना 1 हजार 500 रुपए वसूली की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *