अंग्रेजी ओलंपियाड में शीतल यादव को इंटरनेशनल रैंक-1:चयनिका ने चार-चार ओलंपियाड के लिए किया क्वालीफाई, 12 साल के माधव का विद्यार्थी विज्ञान मंथन के लिए सलेक्शन

शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में जयपुर ने एक बार फिर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। शहर के होनहार छात्रों ने विभिन्न ओलंपियाड और विज्ञान आधारित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल अपने संस्थानों बल्कि पूरे जयपुर और राजस्थान का नाम रोशन किया है। जयपुर की छात्रा शीतल यादव ने SOF इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फर्स्ट रैंक प्राप्त कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, वहीं छात्रा चयनिका मंडल ने एक साथ चार प्रतिष्ठित ओलंपियाड क्वालीफाई कर पूरे शहर को गौरवान्वित किया है। शीतल यादव की इंग्लिश ओलंपियाड में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फर्स्ट रैंक निंफ अकादमी की कक्षा 8वीं की छात्रा शीतल यादव ने SOF इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस परीक्षा में 72 देशों के 99 हजार से अधिक स्कूलों के छात्र शामिल हुए थे।इसी परीक्षा में जयपुर की शिवानी चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय छठी रैंक हासिल की है। शीतल यादव ने बताया, पिछली बार पहले प्रयास में सफलता नहीं मिलने के बाद उन्होंने विशेष रणनीति के साथ तैयारी की। भारत में अंग्रेजी को कठिन विषय माना जाता है, जबकि कई देशों में यह मूल भाषा है। इसी चुनौती को स्वीकार करते हुए मैंने अंग्रेजी ओलंपियाड की तैयारी की और निरंतर अभ्यास पर फोकस किया। चयनिका ने एक साथ चार ओलंपियाड के लिए क्वालीफाई किया वहीं 12वीं कक्षा की छात्रा चयनिका ने एक साथ चार ओलंपियाड के लिए क्वालीफाई करने की उपलब्धि प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि ओलंपियाड और जेईई का सिलेबस काफी हद तक एक जैसा होता है, इसलिए उन्हें किसी अलग तरह की तैयारी नहीं करनी पड़ी। मैथ्स को छोड़कर अन्य विषयों में सिलेबस समान होने से फायदा मिला। उन्होंने केवल पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल किए, जिससे परीक्षा पैटर्न और समय प्रबंधन में मदद मिली। नेशनल स्टैंडर्ड एग्जामिनेशन के बाद अब उनका अगला लक्ष्य आईएनओ (Indian National Olympiad) है, जो इसी साल फरवरी में आयोजित होगा। इसके लिए भी वो किसी अलग रणनीति के बजाय पुराने पेपर्स सॉल्व करने पर फोकस करेंगी। चयनिका ने बताया, ओलंपियाड में छात्रों के लिए सबसे बड़ी चुनौती कम समय में ज्यादा सवाल हल करने होती है। प्रश्नों की संख्या ज्यादा और समय कम होने के कारण स्पीड फैक्टर सबसे बड़ा चैलेंज बनकर सामने आता है, जिसे लगातार अभ्यास से ही बेहतर किया जा सकता है। वर्तमान में कक्षा 12वीं की छात्रा चयनिका मंडल ने इस वर्ष एक साथ चार प्रतिष्ठित ओलंपियाड क्वालीफाई कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। चयनिका ने रीजनल मैथेमेटिक्स ओलंपियाड (RMO), नेशनल स्टैंडर्ड एग्जामिनेशन इन फिजिक्स (NSEP), नेशनल स्टैंडर्ड एग्जामिनेशन इन केमिस्ट्री (NSEC) और नेशनल स्टैंडर्ड एग्जामिनेशन इन एस्ट्रोनॉमी (NSEA) के लिए क्वालीफाई किया है। चयनिका के साथ ही जयपुर के ही छात्र अक्षत अग्रवाल ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए केमिस्ट्री, फिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी तीन ओलंपियाड के लिए क्वालीफाई किया है। 12 वर्षीय माधव शर्मा का विद्यार्थी विज्ञान मंथन में चयन वहीं कक्षा 7 के माधव शर्मा ने भी स्टेट लेवल तक का सफर तय किया है। महज 12 साल के माधव शर्मा ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेट लेवल के लिए जगह बनाई है। उन्होंने बताया कि स्टेट लेवल प्रतियोगिता इसी महीने 11 जनवरी को आयोजित होगी। वो इससे पहले भी कई प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं और अब उनका फोकस स्कूल एजुकेशन के साथ इस प्रतियोगिता की तैयारी पर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *