टोंक जिले में 9 हैड कॉन्स्टेबल का प्रमोशन हुआ है। वे अब हैड कॉन्स्टेबल से सहायक उप निरीक्षक बन गए है। SP विकास सांगवान ने उन्हें नई ज्वाइनिंग भी दे दी है। इनका प्रमोशन अजमेर रेंज के महानिरीक्षक के आदेश पर किया है। 9 पुलिसकर्मियों का प्रमोशन SP विकास सांगवान ने बताया कि टोंक जिले के 9 हैड कॉन्स्टेबल को सहायक उप निरीक्षक (ASI) पद पर पदोन्नति दी गई है। इनमें 7 सामान्य वर्ग और 2 एसटी वर्ग के पुलिसकर्मी शामिल हैं। इन्होंने वर्ष 2020-21 में सहायक उप निरीक्षक की पदोन्नति संवर्ग पाठ्यक्रम के लिए सूची पर वरिष्ठता क्रम में भाग लिया गया था। कमांडेंट पुलिस ट्रेनिंग स्कूल जोधपुर के आदेशानुसार इन पुलिसकर्मियों ने पीटीएस जोधपुर में आयोजित पीसीसी बैच 42/2024 और 43/2025 की परीक्षा सफलता पूर्वक उत्तीर्ण की है। इसके बाद इन्हें एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर पदोन्नति दी गई। पुलिस लाइन में दर्ज कराई उपस्थिति पदोन्नत पुलिसकर्मियों में कन्हैया लाल जाट पुलिस लाईन टोंक, कालूराम मीणा पुलिस लाईन टोंक,प्रधान मीणा थाना सोप, माजीद अली खां महिला अपराध अनुसंधान सैल टोंक, मदन लाल गुर्जर थाना उनियारा,रविंद्र सिंह राजावत जिला विशेष शाखा टोंक,राजेंद्र कुमार चौधरी साइबर थाना टोंक, शंकरलाल शर्मा महिला अपराध अनुसंधान सैल टोंक,और बद्री लाल अहीर थाना देवली शामिल हैं। इन सभी नव पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों को पुलिस लाइन टोंक में उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं। SP विकास सांगवान के आदेश की पालना में सभी ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है।


