टोंक जिले में पीपलू विधानसभा के BLO सुपरवाइजर रामप्रसाद मीणा के अधीन सभी 10 BLO ने केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजना SIR में सबसे पहले शत प्रतिशत डिजिटलाइजेशन किया है।
ये टोंक के पहले BLO सुपरवाइजर बने है, जिनके अधीन सभी BLO ने शत प्रतिशत SIR का काम डिजिटलाइजेशन कर दिया है। यह कार्य करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर थी और रामप्रसाद मीणा ने सप्ताहभर पहले ही अपना काम पूरा कर लिया। चुनाव आयोग को भेजी अनुशंसा
अब जिला प्रशासन ने चुनाव आयोग की डिमांड पर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए अनुशंसा भेजी है। सुपरवाइजर रामप्रसाद मीणा के अधीन निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र के 10 BLO थे, इन्होंने बेहतरीन समन्वय और समयबद्ध तरीके से काम करते हुए लक्ष्य को सप्ताह भर पहले ही पूर्ण कर मिसाल पेश की। सभी BLO के इनके निर्देशन में 100 प्रतिशत SIR का काम डिजिटलाइजेशन कर किया है। इससे उनके पैतृक गांव थांवला में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।रामप्रसाद मीणा राजकीय उच्च माध्यमिक संस्कृत विद्यालय गहलोद में उप प्राचार्य है। विधायक ने भी किया सम्मान
इस उपलब्धि पर BLO सुपरवाइजर रामप्रसाद मीणा को शनिवार को निवाई पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा, समेत अन्य ने भी सम्मानित किया है। इस मौके पर जिला परिषद CEO, SDM व अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।


