भाजपा सरकार के मंत्री ने कहा है कि कांग्रेस के शासनकाल में नगरीय निकायों के पास नल की टोंटी बदलने के पैसे भी नहीं हुआ करते थे। ये बयान प्रदेश के मौजूदा नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव ने दिया है। दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किय है कि शहरी इलाकों में भाजपा की सरकार ने कोई काम नहीं किया। कांग्रेस सरकार के जारी फंड को लौटाने का काम किया। दरअसल मंगलवार को दोनों ही नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। सोमवार को निकाय चुनावों के एलान के बाद ये भाजपा और कांग्रेस की ओर से अहम प्रेस मीट थी। प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा- 2019 में जनता ने देखा कि कैसे जनता के अधिकार को छीनकर कांग्रेस पार्टी ने नगरीय निकाय में अपना कब्जा जमाया। पावर के लिए कब्जा तो जमाया मगर अपने स्वभाव के अनुरूप सत्ता में आते ही नगरी निकायों की ऐसी दुर्दशा कर डाली कि शहर विकास से महरूम हो गए। साव ने आगे अपनी बात में कहा- बिजली, पानी, सड़क जैसी सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। मुझे तो कई पार्षदों ने ऐसा भी बताया कि नल की टोंटी बदलने के लिए भी नगरीय निकायों के पास पैसा नहीं आ रहा है,हम अपनी जेब से नल की टोंटी लगा रहे हैं। एक तरफ जनता के अधिकारों को छीना अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव किया और सत्ता में आने के बाद शहरों का बुराहाल कांग्रेस पार्टी ने किया। भाजपा की सरकार बनी तो भी निकायों मंे तो कांग्रेस ही थी, मगर हमनें 7300 करोड रुपए राज्य के नगरीय निकायों को दिया है। हम विकास के लिए राजनीति करते हैं, विकास में राजनीति नहीं करते। भाजपा का दावा हमनें ये किया कोई काम नहीं हुआ बोली कांग्रेस
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा की सरकार को घेरते हुए कहा- शहरी क्षेत्र के लिए कोई भी काम नहीं हुआ है । बल्कि हमारी सरकार में जो फंड शहरी क्षेत्र में विकास के लिए दिया था उस फंड को वापस लेने का काम इस सरकार ने किया है। शहरी क्षेत्र के विकास को इस सरकार ने रोक दिया, विकास को अवरुद्ध कर दिया। इन मुद्दों पर भाजपा को घेरने की तैयारी


