टोडी मोड़ स्थित श्री श्याम सेवा सरकार में 5 और 6 मार्च को तृतीय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा श्याम का मनमोहक श्रृंगार किया गया। भंडारे में भक्तों को छोले-कुलचे, समोसे, कचौरी और पूड़ी-सब्जी का प्रसाद वितरण किया गया। मंडल संयोजक अजय खंडेलवाल ने कार्यक्रम में नितिन जैन, अवधेश पारीक और दीपक छिपा का विशेष सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान डीजे पर बाबा श्याम के भजन बजाए गए। भक्तों ने भजनों पर नृत्य कर आनंद लिया और श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। इस दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।


