दिल्ली से आई केंद्रीय टीम, वैक्सीन भंडार का निरीक्षण किया:वैक्सीन गुणवत्ता की जांच की, 7 मार्च तक लेगी व्यवस्थाओं का जायजा

राष्ट्रीय टीकाकरण तकनीकी सलाहकार समूह (एनसीसीवीएमआरसी) दिल्ली की एक केंद्रीय टीम ने बुधवार को झुंझुनूं में जिला वैक्सीन भंडार का निरीक्षण किया और वैक्सीन की गुणवत्ता की जांच की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि यह टीम 7 मार्च तक जिले में वैक्सीन के परिवहन, भंडारण और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेगी। केंद्रीय टीम ने जिला स्तरीय भंडार के निरीक्षण में वैक्सीन के रखरखाव को पूर्ण और गुणवत्तापूर्ण पाया। टीम में डॉ. अनिल बघेल और विमलेश तिवारी शामिल थे। क्षेत्रीय सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (आरसीएचओ) डॉ. दयानंद सिंह, जिला वैक्सीन भंडार प्रभारी प्रवीण कुमार, वीसीसीएम प्रबंधक मोहम्मद रफी, कोल्ड चेन ट्रेनर राहुल कुमार और कोल्ड चेन तकनीशियन संदीप माथुर भी टीम के साथ मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *