टोलकर्मियों ने बस यात्रियों को लाठी-डंडों से पीटा:उज्जैन-झालावाड़ NH-27 पर विवाद, एक युवक गंभीर घायल; महिलाएं डर से चीखती रहीं

उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर स्थित पिपलई (निपानिया) टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों ने यात्रियों पर लाठी-डंडों से पीटा। घटना शनिवार रात की है। वीडियो रविवार को सामने आया। बस उज्जैन से आगर जा रही थी। जानकारी के मुताबिक टोल प्लाजा पर कर्मचारी बीच लेन में अलाव जलाकर बैठे थे। वहां न तो कोई बैरिकेड्स लगाए गए थे और न ही संकेतक। इसी दौरान मालवा बस अनजाने में उसी लेन में प्रवेश कर गई। बस में सवार कुछ युवकों ने जब टोल कर्मचारियों से रास्ता साफ करने को कहा, तो विवाद बढ़ गया। देखिए मारपीट की 2 तस्वीरें… बस के अंदर घुसकर लाठियां बरसाई
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देखते ही देखते 15-20 टोल कर्मचारी लाठी-डंडे लेकर बस सवार युवकों पर टूट पड़े। इस मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि एक टोल कर्मचारी बस के अंदर तक घुसा और यात्रियों पर लाठी बरसाने लगा। आगे बैठी महिला यात्री दहशत में आकर चीखने लगी। स्थिति बिगड़ती देख ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को आगे बढ़ा दिया। टोल कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज
घटिया थाना प्रभारी करण कुआंल ने बताया कि उन्हें निपानिया टोल पर मारपीट की सूचना मिली थी। टोलकर्मियों द्वारा मालवा बस में सवार युवराज (25), निवासी माकड़ोन के साथ मारपीट की गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रण में लिया। घायल युवक का उपचार कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में दो आरोपियों की पहचान कर ली गई है। अन्य टोल कर्मचारियों के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *