ट्यूबवेल की केबल चोरी करने वाली गैंग पकड़ी गई:नर्मदापुरम के सांगाखेड़ा कला में तीन आरोपी गिरफ्तार, 150 फीट केबल जब्त

नर्मदापुरम जिले के सांगाखेड़ा कला में खेतों से ट्यूबवेल की केबल चोरी करने वाली गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से 150 फीट लंबी चोरी की केबल बरामद की है। आरोपी लंबे समय से खेतों में लगे ट्यूबवेल की केबल चुराकर किसानों को परेशान कर रहे थे। 4 अक्टूबर को किसान दिनेश सैनी निवासी सांगाखेड़ा कला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 1 अक्टूबर की रात अज्ञात चोर उसके खेत से ट्यूबवेल की केबल चोरी कर ले गए। यही नहीं, पड़ोसी किसान पवन बाथरे और अमित मालवीय के खेतों से भी ट्यूबवेल की केबल काटकर चुरा ली गई थी। तीनों आरोपियों ने कबूला जुर्म
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और संदेह के आधार पर तीन आरोपियों- सुनील अहिरवार (35), रूपशंकर अहिरवार (20) और बंटी अहिरवार (23), तीनों निवासी सांगाखेड़ा कला को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर तीनों ने चोरी की बात कबूल की। घर से मिली चोरी की केबल
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी की गई केबल घर में छिपाकर रखी थी। पुलिस ने तलाशी के दौरान 150 फीट लंबी केबल बरामद की। एसआई अशोक बरबड़े ने बताया कि इलाके में लगातार ट्यूबवेल केबल चोरी की शिकायतें मिल रही थीं, जिन पर कार्रवाई करते हुए यह गिरोह पकड़ा गया। तीनों आरोपी जेल भेजे गए
पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *