बैकुंठपुर | ड्यूटी कर ऑटो से घर लौटने पर पैदल सड़क पार करने के दौरान ट्रक की चपेट में आने से ग्रामीण को गंभीर चोट आई है। मामले में ग्राम पंचायत रामपुर निवासी पत्नी कमला पति धरमसाय की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली में पुलिस ने मिनी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। घटना वाले दिन 5 दिसंबर शाम 6 बजे धरमसाय पटना बिजली विभाग से ड्यूटी कर ऑटो से बैकुंठपुर लौटा। सड़क पार करने के दौरान जैसे ही शादी घर के पीछे सीसी सड़क पर बने नाला के पास पहुंचे और ऑटो से उतरकर अपने घर जाने मेन रोड पार कर रहे थे कि इसी समय बैकुंठपुर की ओर से मिनी ट्रक क्रमांक सीजी 16 सीई 7100 का चालक धरमसाय को टक्कर मार कर भाग गया। इससे वह बेहोश गया। पास ही मौजूद गढ़ेलपारा निवासी मनोज साहू समेत अन्य लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।


