नपाध्यक्ष ने सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया

भास्कर न्यूज | मनेंद्रगढ़ नपा मनेंद्रगढ़ क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 16 में सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन हुआ। वार्डवासियों ने विकास कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। अधोसंरचना मद से 17.56 लाख की लागत से दुर्गा मंदिर टीवी टॉवर रोड़ से मिशन स्कूल तक सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन नपाध्यक्ष प्रतिभा यादव ने किया। नपाध्यक्ष ने कहा शहर में सड़कें अच्छी हों तो हर सुविधाएं पहुंचती हैं। भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव, पार्षद दयाशंकर यादव, सपन महतो, सुनैना विश्वकर्मा, ओमप्रकाश जायसवाल, जमील साह, सुशीला सिंह, कृतिका जैन, इमरान खान, मुकेश अग्रवाल, किरण कुजूर, स्वप्निल सिन्हा, पूर्व पार्षद अजमुद्दीन अंसारी, प्रमिता पटवा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा, रामचरित द्विवेदी, विनीत जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *