भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम सांकरा (क) एनएच 930 मुख्य मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक में सवार भारती की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार राज कुमार नायक ने जानकारी दी है कि 13 जनवरी को ममेरा भाई ईश्वर पिस्दा बाइक से अपनी पत्नी भारती के साथ करहीभदर बाजार गए थे। वहां से घर आ रहे थे। इस दौरान राम प्रसाद साहू के घर के सामने ग्राम सांकरा (क) मेन रोड एनएच 930 पर पीछे से आ रही ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक से गिरने के बाद भारती के सिर एवं कमर में गंभीर चोट लगी। जिससे मौके पर मौत हो गई। ईश्वर को जिला अस्पताल से रेफर करने पर धमतरी के अस्पताल में भर्ती कराए। बालोद थाने में ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। ग्राम झलमला गंगा मैया मंदिर के पास कार की टक्कर से बाइक सवार हितेश कुमार पटेल घायल हो गया। पुलिस के अनुसार ग्राम झलमला निवासी उमेन्द्र कुमार पटेल ने जानकारी दी है कि 18 जनवरी को बेटा हितेश कुमार बाइक से बालोद मार्केट गया था। शाम 5.15 बजे घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचा तो बाइक क्षतिगस्त पड़ी थी। बेटे के सिर, चेहरा, सीना, हाथ, पैर में चोट लगने पर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार और बाइक बालोद तरफ से आ रही थी। बालोद थाने में कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।


