गलत जगह पर धान से भरे ट्रक को छोड़ा, चालक पर केस दर्ज

भास्कर न्यूज | बालोद मालीघोरी संग्रहण केंद्र के बजाय बड़भूम-दमकसा के बीच धान से भरी ट्रक को छोड़ने के मामले में बालोद थाने में चालक हर‍ि प्रसाद केंवट के खिलाफ बीएनएस की धारा 316 (3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार दमन मंदीप रोड़ लाइन्स राजनांदगांव के जनरल मैनेजर तोरण दुबे ने जानकारी दी है कि हमारी कंपनी की ट्रक बालोद जिले में धान परिवहन कार्य के लिए लगी है। चालक हरि प्रसाद केंवट 13 जनवरी को कोड़ेवा धान खरीदी केंद्र से 900 कट्टा धान भरकर संग्रहण केंद्र मालीघोरी के लिए रवाना हुआ था लेकिन वहां नहीं पहुंचा। 16 जनवरी को रात 10 बजे जीपीएस बंद कर ग्राम दमकसा से बड़भूम के बीच रोड पर धान सहित ट्रक का छोड़कर कहीं चला गया है। 14 जनवरी को सुबह चालक ने कॉल करके बताया था कि ट्रक स्टार्ट नहीं हो रहा है अल्टीनेटर खराब हो गया है। 17 जनवरी को डीएमओ बालोद से जानकारी मिला कि धान सहित ट्रक ग्राम दमकसा से बड़भूम के बीच मिली है। सूचना मिलने के बाद गाड़ी मालिक मंदीप सिंह के साथ जाकर देखा तो ट्रक खड़ा था। धान के बंधे रस्सी केबिन में मिला। लोडिंग हुआ था, उससे कम मात्रा में धान मिला। इसकी सूचना गुरूर पुलिस को दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *