नेशनल हाईवे 130, अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग में ग्राम हंसडांड के पास मंगलवार देर शाम अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक-युवती सड़क पर गिर गए। ट्रक का पिछला पहिया युवक के उपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार युवती के हाथ, पैरों में चोटें आई हैं। घटना लखनपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे 130 में स्थित हंसडांड में मंगलवार की शाम लगभग 6.30 बजे अज्ञात ट्रक ने बाइक क्रमांक सीजी 15 ईएफ 2566 को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक चंद्रिका निवासी कुदर बसवार, उदयपुर एवं पीछे बैठी युवती रूपा सिरदार (22) निवासी लक्ष्मणगढ़, उदयपुर सड़क पर गिर गए। ट्रक का पिछला पहिया बाइक चला रहे युवक चंद्रिका कुंदर पर चढ़ गया। युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे में रूपा सिरदार घायल हो गई। लिफ्ट लेकर बैठी थी युवती, कुछ देर में ही हादसा
घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम ने घायल युवती एवं मृत युवक को लखनपुर हॉस्पिटल पहुंचाया। घायल रूपा सिरदार ने बताया कि बाइक सवार युवक लखनपुर से उदयपुर की ओर जा रहा था। उसने कुंवरपुर के पास बाइक सवार युवक से लिफ्ट ली थी। वे कुछ आगे पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक का चालक वाहन लेकर फरार हो गया। लखनपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रक लेकर फरार चालक व वाहन की तलाश की जा रही है। हादसे में मृत युवक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। युवक के शव को मर्च्युरी में रखवा दिया गया है। संबंधित खबर— सूरजपुर में सड़क हादसे में 2 की मौत:बोलेरो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर; पहिए के नीचे आए, शादी से लौटते समय हादसा सूरजपुर के अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 5 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। दुरती सब स्टेशन के पास तेज रफ्तार बोलेरो (CG 29 AG 3874) ने बाइक सवार 3 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में दुरती के खुटनपारा निवासी संपत सिंह (20) और निलेश सिंह (10) शामिल हैं। घायल बसंत सिंह (32) को भटगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर…


