सीबीएसई 10वीं रिजल्ट- पंजाब के 94.49 % स्टूडेंट पास:109678 ने दी थी परीक्षा, 103631 हुए पास, 12वीं का परीक्षा परिणाम रहा 92.47%

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आज (मंगलवार को) 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया। पंजाब का 12वीं का रिजल्ट 92.47 फीसदी रहा है। परीक्षा में 92 हजार 020 स्टूडेंट अपीयर हुए थे। इनमें से 85 हजार 92 ने परीक्षा पास की है।परीक्षा में 43 हजार 692 लड़के पास हुए हैं, जबकि 41 हजार 400 लड़कियों ने परीक्षा पास की है। इसी तरह, 10वीं में 1 लाख 9 हजार 678 स्टूडेंट अपीयर हुए थे। इनमें से 1 लाख 3 हजार 631 ने परीक्षा पास की है। परीक्षा परिणाम 94.49 फीसदी रहा है। परीक्षा में 48 हजार 892 लड़कों और 55 हजार 560 लड़कियों ने परीक्षा पास की है। 10वीं में पूरक परीक्षा
कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को पूरक परीक्षा में दो विषयों में अपने प्रदर्शन में सुधार करने की अनुमति दी जाएगी। पूरक परीक्षा में वे छात्र शामिल हो सकेंगे जो 2 विषयों तक पास नहीं हो पाते हैं, उन्हें कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा जाता है। इसके अलावा, वे छात्र भी इसमें शामिल हो सकते हैं जो अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं। पूरक परीक्षा जुलाई 2025 के पहले/दूसरे सप्ताह में होगी। यह उसी सिलेबस पर आयोजित की जाएगी, जिस पर मुख्य परीक्षा 2025 आयोजित की गई थी। रिचेकिंग की सुविधा
सीबीएसई के पास मूल्यांकन की पारदर्शी नीति है। जो छात्र परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपनी उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी (स्कैन की गई कॉपी) प्राप्त कर सकते हैं। मार्क्स का सत्यापन, पुनर्मूल्यांकन या दोनों के लिए अनुरोध कर सकते हैं। यह सुविधा केवल ऑनलाइन और निर्धारित समय पर ही प्राप्त की जा सकती है। इन सुविधाओं के बारे में बोर्ड द्वारा एक अलग पत्र जारी किया जाएगा। हालांकि, छात्रों को नई प्रणाली के बारे में अवगत कराने के लिए बोर्ड ने 02 मई को बदलाव की सूचना दे दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *