हिसार में 39 बांग्लादेशी पकड़े:गैरकानूनी ढंग से बॉर्डर क्रॉस कर हरियाणा में घुसे, कागज नहीं दिखा पाए; दिल्ली कैंप में डाले जाएंगे

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बीच हरियाणा में पुलिस ने 39 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े हैं। ये सभी गैरकानूनी तरीके से हिसार के हांसी में रह रहे थे। पकड़े गए लोगों में 14 पुरुष, 11 महिलाएं और 14 बच्चे शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक ये तोशाम रोड पर ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम कर रहे थे। जांच में इनके पास से किसी तरह के डॉक्यूमेंट नहीं मिले हैं। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि यह बॉर्डर क्रॉस करके बांग्लादेश से आए थे। हालांकि इन्होंने यह नहीं बताया कि किसने इन्हें बॉर्डर क्रॉस कराया। इसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि इन्हें वापस बांग्लादेश डिपोर्ट किया जाएगा। तब तक इन्हें दिल्ली स्थित बांग्लादेशी कैंप में डाला जाएगा। उधर, सीजफायर के बाद हालात सामान्य होने के बाद सिरसा से आज जम्मू, कटरा, अमृतसर जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बस सेवा शुरू हो गई है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सुरक्षा के मद्देनजर बस सेवा बंद की गई थी। बांग्लादेशियों पर पुलिस कार्रवाई से जुड़ी 3 अहम बातें… मालिक बोला- इनके पास बंगाल का आधार कार्ड
ईंट भट्‌ठे के मालिक संदीप ने बताया कि 5 परिवार उनके पास काम करने लगभग एक महीना पहले आए थे। बाकी परिवार अभी 2 दिन पहले ही आए हैं। इन्हें राजस्थान के भट्ठे से लाया था और इनके पास बंगाल का आधार कार्ड भी मौजूद था। महेंद्रगढ़ में भी 14 बांग्लादेशी पकड़े जा चुके,आधार कार्ड नकली मिले थे
इससे 15 दिन पहले महेंद्रगढ़ में पुलिस ने 14 बांग्लादेशी पकड़े थे। ये सभी ईंट भट्‌ठे पर काम कर रहे थे। यहां उन्होंने पश्चिम बंगाल के पते पर नकली आधार कार्ड बना रखे थे। जब पुलिस ने उनसे सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बांग्लादेशी होने की बात कबूल कर ली। इनमें 3 पुरूष, 4 महिलाएं व 7 बच्चे हैं। इन तीन परिवारों में से एक परिवार 2008 और दो परिवार 2021 मे भारत में आए थे और पिछले तीन सालों से इस ईंट चटठे पर रहकर मजदूरी का काम कर रहे थे। सिरसा से पंजाब-जम्मू जाने वाली बस सेवाएं शुरू
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हुए तनाव को लेकर हरियाणा के कई जिलों में पंजाब और जम्मू जाने वाली हरियाणा रोडवेज बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। अब सीजफायर के बाद हालात सामान्य होने के बाद परिवहन सेवाएं धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही हैं। सिरसा में भी जम्मू, कटरा और अमृतसर जाने वाले रोडवेज की बसें बंद कर दी गई थीं। आज से बस सेवा दोबारा बहाल कर दी गई है। इन मार्गों पर प्रतिदिन दो से तीन बसें संचालित होती थीं, जिनका उपयोग हजारों यात्री करते थे। बस सेवाओं के बंद होने से यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *