ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत,दो घायल:इस्कॉन टेंपल से दर्शन कर लौट रही थी, रायपुर-दुर्ग हाईवे पर 5 किलोमीटर लंबा जाम

रायपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार एक युवती की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लड़कियां घायल हो गई। स्कूटी पर सवार तीनों लड़कियां इस्कॉन टेंपल से दर्शन कर वापस लौट रही थी, तभी यह हादसा हो गया। यह पूरा मामला आमानाका थाना इलाके का है। हादसे के बाद रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। आमनाका पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 9 बजे हुआ। मृतक युवती का नाम भूमि चंद्राकर है। वह अपने दो दोस्तों के साथ स्कूटी से इस्कॉन मंदिर दर्शन करने गई थी। मंदिर से लौटते समय जब वे चंदनडीह मोड़ के पास स्कूटी मोड़ रही थी, तभी एक ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी। इस हादसे में भूमि ट्रक के चक्के के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कूटी पर सवार अन्य दो लड़कियां हादसे में घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर 5 किलोमीटर लंबा जाम इधर, हादसे के बाद रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर टाटीबंध से कुम्हारी के आगे तक करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। जन्माष्टमी के मौके पर इस्कॉन मंदिर में भारी भीड़ उमड़ने और वाहनों की संख्या बढ़ने से ट्रैफिक की स्थिति बिगड़ गई। इसी तरह रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भी जाम की सूचना मिली है। ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने जाम की स्थिति को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया है कि इस्कॉन मंदिर टाटीबंध के आसपास श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण रात 8 बजे से 12 बजे तक यातायात बाधित रहेगा। पुलिस ने दुर्ग की तरफ जाने वाले यात्रियों को जाम से बचने के लिए अमलेश्वर-मोतीपुर मार्ग से यात्रा करने की सलाह दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *