ट्रक ने पति-पत्नी की बाइक को मारी टक्कर,महिला की मौत:जांजगीर-चांपा में ट्रक के पहियों में फंसकर घसीटती चली गई, ड्राइवर गिरफ्तार, वाहन जब्त

जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुरपा के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक के पीछे बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तनौद निवासी 45 वर्षीय भगवती साहू अपने पति कृष्णकुमार साहू के साथ मुड़पार गांव में आयोजित एक छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। जैसे ही वे ग्राम दुरपा के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक के पहियों में फंसकर घसीटती चली गईं टक्कर के बाद कृष्णकुमार साहू बाइक सहित सड़क किनारे गिर गए, जबकि भगवती साहू ट्रक के पहियों में फंसकर घसीटती चली गई। ट्रक के पहियों से कुचलने के कारण महिला के कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *