हरियाणा से पंजाब में बाइक चोरी करने का आया काबू:एक साथी अभी तक फरार, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी, बाइक बरामद

पंजाब पुलिस ने जीरकपुर के मुबारकपुर में एक बाइक चोर को काबू किया है। जो हरियाणा से बाइक चुराने के बाद वापस चला जाता था। वह चोरी की बाइक पर खुद, जबकि उसका एक अन्य साथी उसकी बाइक पर जाता था। लेकिन इस बार वारदात से पहले ही उसे काबू कर लिया। आरोपी की पहचान अंबाला (हरियाणा) के शहजादपुर निवासी संजय के रूप में हुई है। वह ढेहा बस्ती, ऋषि नगर, पापोली रोड का रहने वाला है। चोरी की डिस्कवर मोटरसाइकिल बरामद की गई। बाइक बेचने जाते समय दबोचा पुलिस ने घग्गर रेलवे स्टेशन के पास नाकाबंदी के दौरान एक आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर एक और चोरी की बाइक बरामद की गई है। मुबारकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज कुलवंत सिंह ने बताया कि घग्गर रेलवे स्टेशन के पास नाकाबंदी की गई थी। एक व्यक्ति चोरी की बिना नंबर वाली काले रंग की प्लेटिना मोटरसाइकिल बेचने के लिए ढकोली रोड से मुबारकपुर आ रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी मामले की जांच कर रहे एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि पूछताछ में एक अन्य आरोपी जोना निवासी ढेहा बस्ती मीरपुर मुबारकपुर का नाम भी सामने आया है। जोना फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *