ट्रक ने पिकअप को ठोंका, युवक का हाथ टूटा

भास्कर न्यूज | चिल्फी घाटी रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर राजाढार के पास तेज रफ्तार में लहराते आ रहे ट्रक ने पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार अरतु सिंह पिता सुधराम (23) निवासी ग्राम कुंडपानी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल कवर्धा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार कुंडपानी गांव से पिकअप में सवार होकर 6-7 लोग धान कुटाई के लिए मोतीनाला (मप्र) की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मंडला की तरफ से आ रहा ट्रक अचानक तेज गति में लहराता हुआ पिकअप से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पिकअप में बैठे अरतु सिंह का हाथ टूट गया और खून बहने लगा। अन्य सवारों को हल्की चोटें आईं है। ग्रामीणों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना स्थल पर भीड़ लग गई। स्थानीय ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिल्फी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल कवर्धा रेफर कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कुछ मिनट की भी देरी होती तो युवक की जान जा सकती थी। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि ट्रक चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *