ट्रक ने बाइक कुमारी टक्कर, 2 की मौत:कंपनी के काम से निकले थे, जांच में जुटी पुलिस

अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के बाद हाईवे पर लोगों के भीड़ जमा हो गई। एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को जेएलएन अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टर्स ने उन्हें चेक कर मृत घोषित कर दिया है। दोनों युवकों के शव अस्पताल के मोर्चरी में रखवाए गए हैं। आदर्श नगर थाना पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार दोनों मृतक नारेली बाईपास पर स्थित रेडीमेड कंक्रीट प्लांट की फैक्ट्री में काम करते थे। कंपनी के किसी काम से बाइक पर दोनों निकले थे। इसी बीच माखुपुरा बाईपास पर पर पारले-जी फैक्ट्री के पास एक ट्रक ने बाइक सवार दोनों युवकों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से जेएलएन अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आदर्श नगर थाना पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतकों में गुजरात निवासी मेहुल और रिंग्स निवासी मनीष है। जो के कंक्रीट प्लांट फैक्ट्री में ड्राइवर और मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। हालांकि पुलिस मृतकों की पहचान करने और हादसे को लेकर जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *