ट्रक ने बाइक को रौंदा:खटखरी पेट्रोल पंप के पास हादसा, दो युवक गंभीर घायल

मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। खटखरी पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद उन्हें मऊगंज से रीवा रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना मंगलवार दोपहर खटखरी पेट्रोल पंप के समीप हुई। हनुमना की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवक एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर कई फीट दूर जा गिरे। घायलों की पहचान मुदरिया गांव निवासी आलोक मिश्रा और बहुती गांव निवासी प्रेम शंकर पांडेय के रूप में हुई है। वे अपनी बाइक से हनुमना जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक क्रमांक MP17 ZB 5778 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही एमपीआरडीसी की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल मऊगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए शाम को उन्हें संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया गया। फिलहाल, दोनों युवकों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। शाहपुर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। यह घटना शाम 4 बजे के आसपास हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *