विदिशा में ट्रेन की चपेट में आया स्टूडेंट, मौत:कॉलेज जाने से पहले परिजनों से बोला था-भोपाल में नौकरी मिल गई है

विदिशा में ट्रेन की चपेट में आने से स्टूडेंट की मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय छोटेलाल अहिरवार के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के अनुसार छोटेलाल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था और किसी कार्य से जैन कॉलेज आया हुआ था। घर से निकलते समय उसने परिजनों को बताया था कि उसे भोपाल में नौकरी मिल गई है और वह अपने भविष्य को लेकर काफी उत्साहित था। परिवार ने बताया कि छोटेलाल का स्वभाव शांत और सरल था। उसके जीवन में किसी प्रकार के तनाव या परेशानी की जानकारी सामने नहीं आई है। मृतक के पिता नगर पालिका में कर्मचारी हैं। बेटे की अचानक हुई मौत से परिवार सदमे में है। जीआरपी के अनुसार घटना के कारणों की जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक ट्रेन की चपेट में कैसे आया। पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *