ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौत:दूसरे ही हालत नाजुक, नेला रोड पर फिर हुआ दर्दनाक हादसा, 20 फीट दूर उछलकर गिरे

उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में नेला रोड पर मंगलवार को फिर एक दर्दनाक हादसा हो गया। बेकाबू ट्रक ने आगे चल रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार युवक करीब 20 फीट दूर उछलकर जार गिरे। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए ट्रेफिक जाम के हालत बन गए। राहगीरों की मदद से घायल को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए घटना की जानकारी ली और ट्रेफिक व्यवस्था बहाल कराई। ट्रक जब्त, ड्राइवर डिटेन: थानाधिकारी
थानाधिकारी अजयराज सिंह ने बताया कि ट्रक बलीचा की ओर से आ रहा था, जिसकी रफ्तार तेज थी। अनियंत्रित होकर उसने आगे चल रहे 2 बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें अर्जुन(26) पिता शंकरलाल मेघवाल निवासी मेघवाल मोहल्ला सराड़ा जिला सलूंबर की मौत हो गई। जबकि उसका साथी दीपेश(30) पिता रतन कटारा निवासी सीमलवाड़ा डूंगरपुर बुरी तरह घायल हो गया। जिसकी हालात गंभीर बनी हुई है। ट्रक ड्राइवर को डिटेन कर करते हुए उसका ट्रक जब्त कर लिया है। मृतक के शव को एमबी हॉस्पिटल मोर्चरी शिफ्ट कराया गया है। जहां परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा। साथ ही रिपोर्ट लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। तीन दिन पूर्व इसी रोड पर कार दुर्घटना में 4 युवकों की हुई मौत
बता दें, तीन दिन पहले इसी नेला रोड पर एक कार हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हादसों से नेला रोड पर दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग इस सड़क पर प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *