सोमवार को बिर्रा-चांपा रोड पर एक ट्रक ने स्कूटर सवार एलएलबी की छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटर की पीछे बैठी उसकी छोटी बहन घायल हो गई। छात्रा टीसीएल कॉलेज में एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी और जांजगीर लौट रही थी। हादसा इतना गंभीर था कि छात्रा का शव ट्रक के पिछले पहिए में फंस गया और करीब 20 मीटर तक घसीटता चला गया। इससे शरीर के कई टुकड़े हो गए और सड़क खून से लाल हो गई। बम्हनीडीह पुलिस के अनुसार, बलकर निवासी उमा कश्यप(23) अपनी छोटी बहन अंजली कश्यप के साथ स्कूटर से जांजगीर जा रही थी। स्कूटर उमा चला रही थी। हादसे की सूचना बम्हनीडीह थाने में दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक परिजन भी वहां पहुंच चुके थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल बहन का इलाज जारी है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बाद में उसे थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। छुट्टी खत्म होने के बाद लौट रही थी जांजगीर उमा कश्यप जांजगीर के टीसीएल कॉलेज में एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। परिजनों ने बताया कि वह जांजगीर में वकालत की प्रैक्टिस भी कर रही थी। कुछ दिन की छुट्टी होने के कारण वह अपने घर बिर्रा आई थी। छुट्टी खत्म होने पर वह वापस जांजगीर लौट रही थी और स्कूटर से घरेलू सामान लेकर निकली थी। ड्राइवर पर कार्रवाई हो रही ^चांपा-बिर्रा मार्ग पर बलकर ट्रक ने स्कूटर सवार छात्राओं को अपनी चपेट में लिया है। एक छात्रा घायल है। ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। – राजीव श्रीवास्तव, थाना प्रभारी, बम्हनीडीह इधर, कार डिवाइडर से टकराई एयरबैग खुलने से टला हादसा हसौद-जैजैपुर रोड पर रविवार रात एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के वक्त कार में कुछ लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा नवीन कॉलेज के पास हुआ। कार की रफ्तार तेज थी। टक्कर के बाद एयर बैग खुल गए थे। रात का समय होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। कार सवारों को सामान्य चोटें आई हैं।


