जांजगीर| जिले में आम जनता की समस्याओं, शिकायतों और मांगों के निराकरण के साथ-साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के उद्देश्य से 31 मई तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 13 मई को जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत कुटरा में हाई स्कूल के पास और नगर पालिका परिषद चांपा के भालेराय ऑडिटोरियम एवं स्वामी आत्मानंद स्कूल चांपा में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे।


