ट्रक ने 3 को कुचला, दो भाइयों की मौत

दामोदर कुमार शिव कुमार 4 बहनों के थे 2 भाई: मृतकों की बहन चंद्रावती ने बताया कि वह 6 भाई बहन हैं। इसमें 4 बहनें और दो भाई थे। लेकिन अब दोनों भाइयों की मौत हो गई। शिवकुमार शादीशुदा थे। उनके दो बच्चे और प|ी थी। वहीं छोटा भाई दामोदर कुमार दर्जी का काम करता है। वह अविवाहित था। लुधियाना| बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जबकि तीसरे युवक के सिर की हड्डी टूट कर दिमाग के बीच चली गई। हादसा रविवार रात 9:45 पर काली सड़क रोड के मोड पर हुआ है। मृतक दोनों भाइयों की पहचान बड़े भाई शिव कुमार मोहन (28) और छोटे भाई दामोदर कुमार(20) वासी भारती कॉलोनी के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान मनोज कुमार(27) के रूप में हुई है। थाना जोधेवाल के जसपाल सिंह ने बताया कि शिव कुमार और दामोदर की मौके पर मौत हो चुकी थीं। जबकि मनोज की हालत काफी नाजुक थी। उसे तुरंत एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि मनोज के पैर की हड्डी पूरी तरीके से टूट चुकी है। साथ ही सिर की हड्डी टूट कर दिमाग के भीतर जा चुकी है। उसकी हालत बहुत ही ज्यादा गंभीर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *