लुधियाना| पिछले दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। लेकिन पिछले दो दिनों से दिन में धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली है। रविवार को सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। लेकिन 10 बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। वहीं न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री बढ़ोत्तरी दर्ज होकर 6.4 डिग्री रिकार्ड हुआ। जबकि अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़कर 21.4 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ेगा। साथ ही 20 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा और दिन में धूप निकलने की संभावना है।


