ट्रक में भरी 100 क्विंटल प्याज लेकर भागा आरोपी पकड़ाया:सीहोर में एक साल बाद गिरफ्तार, वाहन कुरूद से छत्तीसगढ़ लेकर निकला था

सीहोर पुलिस ने 13 सितंबर 2024 से फरार आरोपी को आज 28 नवंबर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 100 क्विंटल प्याज से भरा ट्रक लेकर भागने और उसे बीच रास्ते में बेचकर खाली छोड़ने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि जमशेद नगर कस्बा सीहोर निवासी आसिफ अहमद ने मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आइसर ट्रक क्रमांक CG-04PD-0325 का चालक पुष्पेंद्र ठाकरे 100 क्विंटल प्याज से भरा ट्रक लेकर कुरूद, छत्तीसगढ़ के लिए निकला था। ट्रक को खाली छोड़कर भाग गया था आरोपी हालांकि, वह छत्तीसगढ़ नहीं पहुंचा और रास्ते में ही प्याज बेचकर ट्रक को खाली छोड़कर फरार हो गया था। आइसर ट्रक चालक पुष्पेंद्र ठाकरे के खिलाफ धारा 316(2) और 316(3) बी.एन.एस. के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। आरोपी पुष्पेंद्र पिता संतोष (उम्र 29 साल) निवासी चुटका, थाना कान्हीबाड़ा, जिला सिवनी को सीहोर बस स्टैंड से हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *