मंडला में ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिरा:नेशनल हाईवे 30 पर हादसा, जबलपुर से रायपुर की ओर जा रहा था वाहन

मंडला में नेशनल हाईवे 30 पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गया। घटना शुक्रवार सुबह हिरदेनगर चौकी क्षेत्र में बब्बू ढाबा के पास हुई। हादसे में ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा है, हालांकि ड्राइवर सहित ट्रक में सवार लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जबलपुर से रायपुर की ओर जा रहा था ट्रक घटना की सूचना मिलते ही हिरदेनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, ट्रक जबलपुर से रायपुर की ओर जा रहा था, तभी अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे पलट गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक के नंबर के आधार पर मालिक को सूचना दे दी है। फिलहाल, हिरदेनगर पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *