ट्रक यूनियन चुनाव: मनोज सिंह बने अध्यक्ष आकाश सचिव , मनीष फिर से कोषाध्यक्ष

भास्कर न्यूज| दंतेवाड़ा बैलाडीला ट्रक यूनियन का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ 7 पदों के लिए हुए मतदान में मनोज सिंह अध्यक्ष और उमेश पैनल से सचिव पद पर आकाश गोयल जीतकर आए। कोषाध्यक्ष पद पर फिर से मनीष नायक ने जीत दर्ज की। चुनाव में मनोज पैनल से अध्यक्ष मनोज सिंह, उपाध्यक्ष विजयंत गौतम और सहसचिव पद पर विश्वजीत सरकार जीतकर आए वहीं दूसरे पैनल से सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष राहुल असरानी और सहसचिव पद पर वैभव गौरंग शाह ने जीत दर्ज की। ट्रक यूनियन के चुनाव में 995 मतदाताओं में 911 ने मतदान किया था। सात पदों के लिए 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। बुधवार की शाम 4 बजे तक वोट डाले गए 5 बजे से शुरू हुई मतगणना रात 12 बजे तक चली इसके बाद अंतिम परिणाम आए, अध्यक्ष पद पर मनोज सिंह शुरू से बढ़त बनाए हुए थे मनोज को 522 वोट मिले, उमेश को 361 वोट मिले, सचिव पद पर आकश गोयल को 322, विप्लव 299, पंकज बनिक 230, उपाध्यक्ष पद पर राहुल असरानी 456, विजयंत 429, रोहित साहू 371, दीपक बढ़ई 399, उपाध्यक्ष पद पर राहुल और विजयंत जीते। सह सचिव पद पर विश्वजीत को 412 मिले, वैभव को 428, अविनाश को 400, इमरान खान को 364 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर मनीष को 440 प्रतिद्वंदी गुनवीत को 394 मत मिले। सभी पदों पर बड़ी तादाद में वोट रिजेक्ट हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *