इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर सोमवार (15 सितंबर) को ट्रक हादसे में घायल संस्कृति वर्मा नाम की युवती को शनिवार (20 सितंबर) को एयरलिफ्ट कर मुंबई ले जाया गया है। वहां बॉम्बे हॉस्पिटल में उसकी स्पेशलाइज्ड सर्जरी होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संस्कृति को एयरलिफ्ट करने मुंबई ले जाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद शनिवार दोपहर में डॉक्टरों की टीम युवती को मुंबई लेकर रवाना हो गई। बता दें कि हादसे के बाद से ही संस्कृति का इलाज चल रहा है। हाथ का ऑपरेशन हुआ, लेकिन इसके बाद संक्रमण के खतरे ने चिंता बढ़ा दी। डॉक्टर्स ने मुंबई रेफर करने की सलाह दी थी। सीएम डॉ. मोहन यादव को इसकी जानकारी मिली और उन्होंने संस्कृति को एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए। हादसे में 3 लोगों की हुई थी मौत
बता दें, सोमवार (15 सितंबर) की शाम एयरपोर्ट रोड पर एक ट्रक ने रामचंद्र नगर चौराहे से लेकर बड़ा गणपति चौराहे तक करीब 25 लोगों को कुचल दिया था। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। जबकि करीब 18 लोग घायल हुए थे। मंत्री विजयवर्गीय ने किया था आग्रह
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सीएम यादव से घायल संस्कृति को एयरलिफ्ट करने का आग्रह किया था। इसके बाद सीएम ने एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए। संस्कृति संगम नगर की रहने वाली है। घायल होने के बाद से उसका उपचार भंडारी अस्पताल चल रहा था। यहां उसका ऑपरेशन भी किया गया। हालांकि, बेहतर सुविधाओं और एडवांस्ड सर्जरी की जरूरत को देखते हुए विशेषज्ञों ने उन्हें मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल रेफर किया है। यह था एयरपोर्ट रोड ट्रक हादसा
इंदौर में बीते सोमवार शाम करीब सात से साढ़े सात बजे के बीच एरोड्रम एरिया में ड्राइवर गुलशेर और क्लीनर शंकर शराब के नशे में भीड़ वाले नो इंट्री एरिया में ट्रक लेकर घुस गए। एक शख्स को टक्कर के बाद क्लीनर तो कूदकर भाग गया, लेकिन गुलशेर एक किलोमीटर तक ट्रक दौड़ाता रहा। इस दौरान उसने कई लोगों को टक्कर मारी, जिसमें तीन की मौत हुई और 12 से ज्यादा लोग घायल हुए। बाद में सीएम ने इसमें सख्ती दिखाते हुए डीसीपी ट्रैफिक, एसीपी, टीआई, ट्रैफिक सूबेदार सहित जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई की थी। ये खबर भी पढ़ें.. इंदौर ट्रक हादसे को पूर्व मंत्री ने बताया साजिश: उषा ठाकुर ने कहा- कोई इतना क्रूर कैसे हो सकता है?
इंदौर में ट्रक हादसे को पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने षड्यंत्र बताया है। उन्होंने इस मामले में दर्ज की गई एफआईआर पर भी सवाल उठाए। पूर्व मंत्री ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से प्रार्थना करेंगी। इस मामले में जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई होना चाहिए। साथ ही ट्रक ड्राइवर और मालिक को मृत्युदंड मिलना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें.. शराब पी, ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबाया, इंदौर हादसे का ड्राइवर बोला- रॉन्ग साइड से एक्टिवा आई थी इंदौर में एयरपोर्ट रोड पर 15 सितंबर की शाम लोगों को कुचलने वाले ट्रक के ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि उसने शराब पी रखी थी। एयरपोर्ट रोड पर कालानी चौराहे पर रॉन्ग साइड से एक्टिवा आ गई थी। उसे बचाने में ब्रेक के बदले एक्सीलेटर दब गया। ट्रक की स्पीड तेज हो गई और ऑटो रिक्शा से टकरा गया। पूरी खबर पढ़ें..


