डिंडौरी के स्कूल में मध्याह्न भोजन में लापरवाही:चूल्हे पर पक रहा खाना, राशन में कीड़े; स्व सहायता समूह बोला- समय पर नहीं मिलता भुगतान

डिंडौरी के करंजिया विकासखंड स्थित चक रार माध्यमिक शाला में मिड डे मील की स्थिति चिंताजनक है। स्कूल में 70 बच्चों को घटिया क्वालिटी का राशन परोसा जा रहा है। हेडमास्टर राजा राम धुर्वे ने बताया कि अम्बे स्व सहायता समूह द्वारा बनाए जा रहे भोजन में मेन्यू का पालन नहीं किया जाता। राशन में कीड़े मिलने की शिकायत भी सामने आई है। स्कूल में गैस कनेक्शन होने के बावजूद भोजन चूल्हे पर बनाया जा रहा है। स्व सहायता समूह की सदस्य लामिया बाई का कहना है कि सरकारी उचित मूल्य की दुकान से मिलने वाले राशन का ही उपयोग किया जाता है। समय पर भुगतान नहीं मिलने और लकड़ी के गैस से सस्ती होने के कारण चूल्हे का उपयोग कर रहे हैं। जनशिक्षक, बीआरसी, क्वालिटी मॉनिटर और जनपद अधिकारियों को नियमित निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में निरीक्षण नहीं हो रहा है। प्रभारी जिला पंचायत सीईओ जेपी यादव ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *