महासमुंद| सिंघोड़ा पुलिस ने ट्रक से डीजल चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने गुरुवार को सिंघोड़ा चौक के पास दबिश दी, जहां आरोपी रामेश्वर मिरी (20) ट्रक ओडी 23 ए 2765 की टंकी से पाइप डालकर डीजल चोरी करते मिला। पुलिस की सघन जांच में आरोपी के कब्स्टोजे से छिपाकर रखा गया कुल 410 लीटर डीजल बरामद किया गया, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹36,900 आंकी गई है।


