प्रोजेक्ट: ​ माकड़ी-बेड़मा सड़क 9 साल में भी नहीं बनीं

कांकेर| एनएच विभाग ने 2016 में 308 करोड़ की लागत से माकड़ी-बेड़मा 53 किमी सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया था। प्रोजेक्ट दो साल यानी 2018 में पूरा होना था। इसमें दो बाईपास कांकेर और केशकाल भी शामिल थे। कांकेर बाईपास 8 साल में बनकर तैयार हो पाया। माकड़ी-बेड़मा प्रोजेक्ट में ठेकेदार 9 साल में भी काम पूरा नहीं करा पाया है। कौन काम कर रहा है- नेशनल हाईवे विभाग, कांकेर कब तक बनना था- दिसंबर 2018 तक काम पूरा हो जाना था। अभी क्या स्थिति है- 85 प्रतिशत काम हो पाया है। देरी का कारण- ठेकेदार की लापरवाही। अब तक बनेगा- शेष काम के लिए 45 करोड़ की निविदा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *