अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल के आज 100 दिन पूरे हो गए हैं। इस बीच पब्लिक ओपिनियन सर्वे करने वाली अमेरिकी कंपनी PRRI ने ट्रम्प को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। PRRI सर्वे के मुताबिक- 52% अमेरिकी नागरिक ट्रम्प को खतरनाक तानाशाह मानते हैं। उनका मानना है कि ट्रम्प की पावर को सीमित किया जाना चाहिए, वरना वे अमेरिकी लोकतंत्र को नष्ट कर देंगे। 87% डेमोक्रेट्स, 56% इंडिपेंडेंट्स और 17% रिपब्लिकन भी ट्रम्प को तानाशाह के मान रहे हैं। सर्वे में शामिल अमेरिकियों ने कहा- ट्रम्प पर लगाम नहीं लगाई तो वे आने वाले दिनों में अमेरिका के लिए खतरनाक साबित होंगे। लोगों में ट्रम्प को लेकर नाराजगी बढ़ने की 5 वजह ट्रम्प की पॉपुलैरिटी 70 साल के सबसे निचले स्तर पर
डोनाल्ड ट्रम्प जब सत्ता में आए थे तो उन्होंने पॉपुलैरिटी के रिकॉर्ड तोड़े थे। अब यूगॉव के एक सर्वे में बताया गया है कि उनकी पॉपुलैरिटी तेजी से कम हो रही है। सर्वे के मुताबिक- 100 दिनों में ट्रम्प की पॉपुलैरिटी रेटिंग में रिकॉर्ड 14% की गिरावट आई है। उनकी अप्रूवल रेटिंग 55% से घटकर 41% हो गई है। यह पिछले 70 सालों में किसी भी नए राष्ट्रपति के पहले 100 दिनों की रेटिंग का सबसे निचला स्तर है। ट्रम्प बोले- जनता मुझे तीसरी बार राष्ट्रपति बनाने को बेताब
हाल में एक इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा- मैं बहुत ही शानदार काम कर रहा हूं। अमेरिका की जनता मुझे फिर से राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की मांग कर रही है। लोग मुझे तीसरी बार भी अमेरिका का राष्ट्रपति बनाने को बेताब हैं। ट्रम्प ने बताया कि राष्ट्रपति के रूप में मेरे 100 दिन अमेरिकी इतिहास में सबसे महान दिन रहे। हमने कई कानून बदले। टैरिफ से होने वाले नुकसान को रोका। छंटनी की। टैरिफ से एक साल में 170 लाख करोड़ रुपए की कमाई होगी। इससे मध्यवर्ग को राहत होगी। ———————————- ये खबर भी पढ़ें… ट्रम्प के 100 दिन, आगे 5 फैसले ले सकते हैं, H1-B वीजा प्लान से 3 लाख भारतीयों पर संकट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की दूसरी पारी ने अमेरिका समेत पूरी दुनिया में भूचाल ला दिया है। सत्ता संभालते ही ट्रम्प ने सरकारी मशीनरी को ध्वस्त करने, राजनीतिक दुश्मनों पर हमला बोलने और बड़े पैमाने पर अधिकारियों को हटाने का अभियान छेड़ रखा है। पूरी खबर पढ़ें…


