साहिबंगज में दुकानदार को मारी गोली; हुई मौत:चेहरे में गमछा लपेटे पहुंचे अपराधी, मारी गोली, बाइक से हुए फरार

साहिबगंज जिले के कॉलेज रोड स्थित चाणक्या होटल के सामने रविवार की रात दो नकाबपोश बदमाशों ने एक दुकान में घुसकर दुकानदार को गोली मार दी। गोली लगने से दुकानदार संजीव कुमार साह उर्फ गुड्डू साह की मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। घटना के समय गुड्डू साह अपने मकान के नीचे स्थित जीएस इलेक्ट्रॉनिक्स नामक दुकान में बैठे थे। कुछ देर पहले ही वह अपनी बेटी के लिए पास के मेडिकल से दवा लेकर लौटे थे। नकाबपोश अपराधियों ने मारी गोली घटना का सीसीटीवी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि दुकानदार अपने काउंटर में बैठक ग्राहक को सामान दिखा रहे थे। इसी बीच दो नकाबपोश बाइक सवार वहां पहुंचे। एक बदमाश ने काले गमछे से चेहरा ढंक रखा था। दुकान में घुसते ही उसने गुड्डू साह को गोली मार दी। गोली उनके दाहिने सीने में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और लोग मौके पर पहुंचे। घायल को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अपराधियों को दबोचने में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना और जिरवाबाड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। फुटेज में दोनों बदमाशों के आने, गोली मारने और फरार होने की तस्वीरें कैद हुई हैं। दोनों ने चेहरा ढंक रखा था। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अमित कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *